फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से बनेंगी जनपद की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आंचलिक क्षेत्रों के विकास के लिए सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी है। पूर्वांचल विकास निधि से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में साठ सड़कों को बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इन मार्गों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) करेगी। सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब इसकी वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेज दिए गए हैं। पूर्वांचल विकास निधि के तहत समस्त विधायकों और एमएलसी ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़कें प्रस्तावित की हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर। पूर्वांचल विकास निधि से सामान्य मद में अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने अपने क्षेत्र में पांच, सदर विधायक विक्रम सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में चार, हुसैनगंज विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह ने तीन, खागा विधायक कृष्णा पासवान ने दो, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने चार, जहानाबाद विधायक जयकुमार जैकी ने चार, एमएलसी नरेश उत्तम ने पांच, एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सात, एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा ने चार और एमएलसी दिलीप सिंह यादव ने एक सड़क प्रस्तावित की है।
.........
फतेहपुर। हरिजन बाहुल्य आबादी वाले क्षेत्रों के विकास के लिए एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा ने दो, सुरेश कुमार त्रिपाठी ने दो, नरेश उत्तम ने दो, सदर विधायक विक्रम सिंह ने तीन, हुसैनगंज विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह ने एक, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने दो, खागा विधायक कृष्णा पासवान ने दो, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ने चार, जहानाबाद विधायक जय कुमार जैकी ने तीन, एमएलसी दिलीप सिंह यादव ने दो सड़कें प्रस्तावित की हैं।
विज्ञापन

.....
बयान :-
सभी प्रस्तावित मार्गों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए हैं। प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृति के लिए उन्हें मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही टेंडर कराकर निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें