फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बन नौकरी दिलाने वाला ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस ने कस्बे से एक ठग को गिरफ्तार किया है। यह एलआईयू की सिपाही बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कस्बा निवासी राधेश्याम के बेटे प्रदीप से एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए थे। इसके बाद बहाना बनाकर उसकी बाइक लेकर गायब हो गया था। तीन दिन तक गायब रहने के बाद सोमवार को प्रदीप ने कस्बे में ठग को बाइक सहित पकड़कर बैठा लिया। इसी बीच घटना की जानकारी कल्यानपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ठग को पकड़ा और थाने ले गई। प्रदीप ने बताया कि ठग अपने को एलआईयू का सिपाही बताता था। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर पैसा हड़पने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। जांच चल रही है। वह भी अपना नाम प्रदीप बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें