फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बकाएदारी को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अधिवक्ता कल्याण निधि की रकम की बकाएदारी को लेकर अधिवक्ता सरकार से नाराज हैं। सोमवार को जिलेभर के अधिवक्ता अपनी मांगे पूरी कराने को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन देकर अधिवक्ता कल्याण निधि की रकम का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के अनुसार बार काउंसिल के आव्हान पर सोमवार को तहसील के समस्त वकील हड़ताल पर रहे। माडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने बताया कि अधिवक्ता कल्याण निधि में बढ़ोत्तरी, न्यायालय परिसर और अधिवक्ता की मांग की लेकर यह हड़ताल की गई है। मंत्री धमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे वकीलों ने बांह मे लाल पाट्टी बांधकर तहसील परिसर मे नारेबाजी करते हुए घूमे। इस मौके पर सूर्यप्रकाश सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, नेमसिंह, रामसखा, बीरेंद्र गुप्ता, राजा राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, आनंदमोहन द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार अधिवक्ताओं के हित में की गई घोषणाओं का अनुपालन नहीं कराए जाने से नाराज मॉडल बार एसोसिएशन के लोगों ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर सरकार विरोधी नारे लगाए और बाद में राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह को दिया। जिसमें मांग किया गया कि 40 करोड़ रुपए प्रति वर्ष अधिवक्ताओं को मिलना था। जो कि प्रदेश सरकार ने रोक दिया गया है। जिससे अधिवक्ताओं की योजनाएं सुचारू रूप से चलाने में दिक्कत हो रही है। ज्ञापन देने में मॉडल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गौतम,सचिव सूर्यपाल सिंह यादव, अरुण द्विवेदी, गोल्डी तिवारी, राजेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रफीक अहमद, कमलेश प्रताप, रामविलास, बृजेश कुमार अवस्थी, जवाहरलाल, प्रमोद कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में होली मिलन समारोह मनाया गया। बार अध्यक्ष सुशील मिश्र और महामंत्री विजय सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली मनाई। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने एकसाथ जलपान किया। इस मौके पर अधिवक्ता बलिराज उमराव, बाबू सिंह यादव, देववृत्त अग्रिहोत्री,प्रेमशंकर त्रिवेदी, कैलाश प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्य, सुरेश यादव, सुघर सिंह यादव, सलीम अहमद, महेशकांत त्रिपाठी, मुलायम सिंह यादव, ओम प्रकाश गौतम, अरविंद नरायण मिश्र, अजय सिंह, अमित तिवारी, सुयश मिश्र, साधना मिश्र, नेहा वर्मा, ममनून अहमद खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें