फतेहपुर। गैर मुल्क से आने वाले यात्रियों पर स्वास्थ्य महकमे की निगाहें टिकीं हैं। एक यात्री के मलेशिया से आने की खबर मिलते ही महकमा सक्रिय हो गया। यह दीगर रहा कि यात्री के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। जिला महामारी विज्ञानी की टीम मंगलवार को यात्री के पास पहुंचने की कोशिश करेगी।
अब तक 18 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग हैंडल कर चुका है। इन सभी का घर पर ही आइसोलेशन चल रहा है। तीन श्रेणियों में बांटकर कोरोना से बचाव के प्रयास जारी हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय में एक यात्री के मलेशिया से लौटने की जानकारी मिली। इस जानकारी के मिलते ही विभाग इस यात्री की के बारे में पता लगाने में जुट गया। हालांकि देर शाम तक यात्री की कोई सूचना नहीं मिल सकी। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि मलवां ब्लाक क्षेत्र का युवक रहने वाला है। दूसरे माध्यम से जानकारी मिलने पर जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस गांव का युवक रहने वाला है। वहां की आशा बहू का नंबर नहीं मिल पा रहा है। वह, इस यात्री के बारे में जानकारी हासिल करने को मंगलवार निकलेंगे।