फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के लेबर रूम पहुंची टीएसयू टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सीएचसी का सोमवार को केंद्र की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट टीम ने निरीक्षण किया। लेबर रूम का निरीक्षण करने के साथ ही टीम ने अस्पताल की अन्य सेवाओं का भी जायजा लिया। हिदायत दी कि जनता को सभी सरकारी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन

जोनल टेक्नीशियन स्पेशलिस्ट राजाराम पांडे की अगुवाई में आई इस टीम ने सीएचसी का घूम-घूम कर निरीक्षण किया। सबसे पहले फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर में स्थानांतरित हुए लेबर रूम का हाल जाना। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील चौरसिया से अस्पताल की सेवाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जोर दिया कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होना चाहिए। जच्चा-बच्चा को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने पाए। लेबर रूम का जायजा लेने के साथ साफ सफाई के लिए सचेत किया। चिकित्साधीक्षक ने टीम को आश्वस्त किया। इस टीम में डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी स्पेशलिस्ट छोटेलाल, डिजिटल टेक्नीशियन डॉ. शैलेंद्र सिंह, क्वालिटी मेंटेनर अनुपमा देवी यादव भी मौजूद रहीं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने बताया कि टीएसयू टीम का यह रूटीन चेकअप था। टीम ने जो निर्देश दिए हैं। उन पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें