फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को करीब तीन हजार परीक्षार्थी नदारद रहे। पहली पाली में 2670 ने परीक्षा नहीं दी। आसान परीक्षा न देने का आंकड़ा दूसरी पाली मेें भी देखने को मिला। इस पाली के 312 परीक्षार्थी गायब रहे।
पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटर कृषि गणित व कृषि विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की इस परीक्षा के लिए 34856 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 32208 ने यह परीक्षा दी। 2648 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की इस परीक्षा में पंजीकृत 593 के सापेक्ष 571 परीक्षार्थी मौजूद रहे। इस तरह से 22 परीक्षार्थी नदारद रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर की परीक्षा के लिए 677 का पंजीयन था। जिसमें 677 ने परीक्षा दी। 15 परीक्षा देने नहीं आए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान की परीक्षा से 297 परीक्षार्थी गायब रहे। इस परीक्षा के लिए 3206 का पंजीयन था। जिसमें से 2909 परीक्षार्थी ही शामिल रहे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 2992 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिए। परीक्षा की शुचिता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।