फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किसान की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सराय इदरीस मोड़ पर शनिवार शाम बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए। बाइक छोड़कर सवार भाग निकले। उधर, घायलों को देखने सीएचसी जा रहे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अशफाक अहमद उर्फ पप्पू दूसरे हादसे में घायल हो गए। मौके पर बाइक चालकों का हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के सरायइदरीश गांव निवासी कल्लू उर्फ अफसार ( 35) अबरार और पप्पू मास्टर के साथ आरा मशीन से गांव लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार सामने से आए बाइक सवार से टक्कर हो गई। तीनों घायल हुए। मौजूद लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने कल्लू उर्फ अफसार को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल आधे घंटे तक मौके पर पड़े रहे। काफी देर बाद एंबुलेंस का नंबर लग सका। हादसे की सूचना पर रायपुर मुआरी निवासी अशफाक अहमद उर्फ पप्पू बीजेपी नेता की बाइक जलालपुर मोड़ पर एक बकरी से टकरा गई। वह सीएचसी घायलों को देखने जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। थानेदार आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर बाइक चालकों का हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें