फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को घर में पत्नी संग प्रेमी को देखकर गुस्साए युवक ने दो भाइयों संग मिलकर प्रेमी को जमकर पीटा और सड़क पर फेंक दिया। घायल युवक के परिजन उसे कानपुर ले गए हैं। युवक की मां की ओर से महिला के पति और दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अविवाहित युवक का करीब चार साल से गांव की विवाहित से प्रेम प्रसंग है। शुक्रवार को पति को प्रेमी के घर आने का पता लगा। युवक की पिटाई के बाद पत्नी को भी पीटा। घायल की मां का आरोप है कि आरोपी पुरानी रंजिश मानते है। बेटा हमलावरों के दरवाजे से गुजर रहा था, तभी पीटकर घायल कर दिया। बेटे का प्रेम प्रसंग से कोई लेनादेना नहीं है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें