फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पुलिया ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से जर्जर पुलिया ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पुलिया के दोनों ओर बनी रेलिंग टूट कर गिर गई है। इससे दूर से पता भी नहीं चलता है कि यहां पर पुलिया बनी है। भारी वाहनों का इस पुलिया से सावधानीपूर्वक निकालना पड़ता है।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक में रामगंगा नहर की शाखा खागा रजबहा की पुलिया मकनपुर गांव के पास जर्जर है। इससे होकर निकलने वाली सड़क आंबापुर हाईवे व बिलंदा कस्बा से होकर हुसैनगंज को जोड़ती है। इससे सवारी वाहन व स्कूली वाहनों का आवागमन दिन भर होता है। रेलिंग टूटने से पुलिया का पता ही नहीं चलता है और नजदीक आने
पर रेलिंग विहीन पुलिया दिखाई देती है। लोकसभा चुनाव के समय कार्यदायी संस्था ने जर्जर पुलिया को बनाने के लिए रजबहा में मिट्टी पुराई कराकर निर्माण कराने की खानापूरी की थी। रजबहा में डाली गई मिट्टी सर्विस लेन के रूप में बनी हुई है। मकनपुर के मोहम्मद इरफान का कहना है कि पुलिया कमजोर हो गई है। इसी पुलिया से होकर दुकान का सामान मौरंग, सीमेंट और गिट्टी लाद कर ट्रक आते हैं। अब तो जर्जर पुलिया से ट्रक निकालने में चालक
विज्ञापन

आनाकानी करते हैं। पुलिया के पहले ही सामान उतार देते हैं। ट्रैक्टर से लोड कराकर दुकान तक लाना पड़ता है। ग्रामीण राजकरन पाल, रामबाबू मौर्या, राजेंद्र लोधी, बद्री साहू तथा शिवकुमार मौर्य का कहना है कि पुलिया के पास मोड़ है। कभी कभार आने वाले बाइक चालक पुलिया में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह का कहना है कि जिन पुलियों का निर्माण अधूरा है। उसमें काम शुरू कराकर जल्द निर्माण कराने के ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें