फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड के 42 शिक्षक दूसरे खाली स्कूलों में भेजे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों (एडेड) के प्रवक्ता समेत 42 शिक्षकों की एक सप्ताह के अंदर समायोजन सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। छात्र संख्या के मानक से अधिक तैनात इन शिक्षकों को अन्य एडेड स्कूलों के रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों की समायोजन सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम स्तर से गठित टास्कफोर्स की रिपोर्ट के आधार पर 12 एडेड माध्यमिक स्कूलों में 37 सहायक अध्यापक और पांच प्रवक्ता छात्र संख्या मानक से अधिक तैनात हैं। इनमें इंटर कालेज डिघरुवा में पांच, इंटर कालेज बुढवां में एक, एएस इंटर कालेज में आठ, कृषक इंटर कालेज जरारा में तीन, ललौली इंटर कालेज में चार, जनहितकारी
इंटर कालेज खागा में एक, गांधी इंटर कालेज जहानाबाद में 10, इंटर कालेज रनूपुर में तीन, इंटर कालेज बिरनई में एक, बल्देव गिरि इंटजर कालेज अमौली में एक सहायक अध्यापक मानक से अधिक हैं। इसी तरह आदर्श इंटर कालेज जहानाबाद में तीन और गांधी इंटर कालेज जहानाबाद में दो प्रवक्ता मानक से अधिक तैनात हैं। टास्कफोर्स
विज्ञापन

ने अपनी जांच में यह रिपोर्ट शासन को भेजी है। शासन ने डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह को एक सप्ताह में संबंधित संस्था में सबसे कनिष्ठ शिक्षक को जिले के अंदर दूसरे स्कूल में समायोजित करने की सूची बनाकर भेजने को कहा है। डीआईओएस ने बताया कि समायोजन सूची तैयार की जा रही है। शासन से सूची अनुमोदन के बाद संबंधित शिक्षक को रिक्त पद वाले विद्यालय में नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें