छह प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोका
फतेहपुर। डीआईओएस ने राजकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के छह प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। ये प्रधानाचार्य नए सत्र संचालन को लेकर जोनवार हुई बैठक में गैरहाजिर थे। मंगलवार से 17 जुलाई तक दो पालियों में जोनवार बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित है। पहले दिन मंगलवार को हुई बैठकों में जोन राजकीय प्रथम, द्वितीय, तृतीय, भारती विद्यालय, रसूलपुर, बहरामपुर, मुस्लिम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बुलाए गए थे।
इनमें राजकीय हायर सेकंडरी विद्यालय आदमपुर सैंबसी की प्रधानाचार्य ममता, राजकीय विद्यालय रावतपुर के अंबरीश त्रिपाठी, राजकीय विद्यालय गढ़ा के अशोक दोहरे, राजकीय विद्यालय कोट की सुमन यादव, राजकीय विद्याललय एरई के जसवंत सिंह, राजकीय हायर सेकंडरी सिठियानी के प्रधानाचार्य अखिलेश अग्रहरि गैरहाजिर थे।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने गैरहाजिर प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। बैठक में शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों की शत प्रतिशत स्कूलों में उपस्थिति, स्कूल से ही आनलाइन पठन पाठन, शैक्षिक पंचांग का अनुपालन, शिक्षक अभिभावक संघ का गठन, छात्रों के मोबाइल नंबर एकत्र करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीआईओएस ने कहा कि शैक्षिक पंचांग का कड़ाई से पालन किया जाए। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।