फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर लगाया जाम, हंगामा

Sat, 15 Oct 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
हरदों गांव किनारे ग्रामीण लगाए जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हथगाम थाना क्षेत्र के मऊपारा गांव के काशी का पुरवा निवासी रमेश का इकलौता बेटा शिवम उर्फ रंजीत (8) केजी का छात्र था। बचपन से ही वह अपने मामा धर्मेंद्र के घर हरदों कोतवाली खागा में रहता था। घरेलू काम से बच्चा बुधवार को गांव की सड़क पार कर रहा था। तभी उसे तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने शुक्रवार सुबह धाता-खागा मार्ग पर जाम लगाया। आरोप लगाया कि सड़क पर ब्रेकर न होने के कारण वाहन तेज रफ्तार में फर्राटा भरते हैं। मुआवजे और ब्रेकर की मांग की। एसओ मोहम्मद शरीफ खान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाला चालक  गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा वैन भी पुलिस के कब्जे में है। बच्चे का मामला है इस वजह से मुआवजा नहीं मिल सकता लेकिन दुर्घटना क्लेम के लिए जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शंात हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें