धनकू बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी बच्चीलाल गिहार का बेटा था। वह किसी काम से शाम को साइकिल से जोनिहा कस्बे गया था। वह वापस घर लौट रहा था। तभी शहर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ने ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
उछलकर धनकू सड़क पर गिरा। भागने के चक्कर में ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।