मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिले की तीनों तहसीलों में उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों ने मतदाताओं को शपथ दिलाई।
कार्यक्रमों में कविता पाठ, गीत, कव्वाली के माध्यम से मतदाताआें को जागरूक किया गया। बिंदकी व जहानाबाद में दस-दस व खागा में 15 बीएलओ को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
तहसील मुख्यालयों और ब्लाकों में युवा मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र देकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बूथों और मतदाता पंजीकरण स्थलों में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
सदर तहसील में तहसीलदार राम शिरोमणि ने लोगों को शपथ दिलाई। जन जागरूकता समिति की ओर से मंडी समिति परिसर में मतदाता कार्यक्रम हुआ।
संस्था के जिला प्रबंधक राज बहादुर सिंह ने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत के महत्व के बारे में बताया। संस्था प्रमुख अनीत कुमार अग्रहरि ने मतदान की भावुक अपील की।
इस मौके पर शिव ओम सिंह यादव, कपिल देव यादव, विनय दीक्षित, शिव सागर सिंह, सुरेश चंद्र बाजपेयी, सुशील श्रीवास्तव, राधा मोहन वर्मा, राजेश कुमार पांडेय, संतोष कुमार आदि रहे।
राधानगर में एग्रीकल्चर रिसर्च एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनर तले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक गोष्ठी हुई जिसमें संस्था के जिला प्रबंधक राम अगिभनहोत्री ने नागरिकों के मूल कर्तव्यों की बात कही।
राकेश यादव, राजीव मिश्र आदि रहे। खागा में एसडीएम बलराम सिंह , तहसीलदार सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने लोगों को शपथ दिलाई। शुकदेव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेशपाल सिंह चौहान , कवि समीर शुक्ला ने जागरूक किया। कमला बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने गीत गाकर मतदाताओं को संदेश दिया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजकुमार चौधरी, राजस्व निरीक्षक महेंद्र गुरु, अमरपाल सिंह, शिवनारायण अगिभनहोत्री, राजेंद्र कुमार, जमील अहमद सिद्दीकी आदि राजस्व कर्मी और नागरिक मौजूद रहे। बिंदकी में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आल्हा गायक उन्नाव से आए राम इकबाल सिंह की टीम ने गीत संगीत के साथ समां बांध दिया। एसडीएम शिव प्रसाद ने मतदाताओं को शपथ दिलाई की। यहां अच्छा काम करने वाले बीएलओ सुरेश कुमार, राधा देवी, मुकेश सिंह, सीमा सिंह, दिलीप कुमार, रामकिशोर, शिव बहादुर सिंह, सुषमा सिंह, रेखा देवी, प्रवेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार दूधनाथ यादव, नायब तसीलदार सुनील पटेल, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामसेवक यादव, रामदास, समाजसेवी लोकनाथ पांडेय आदि के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।