फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

Mon, 26 Jan 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समूचे जिले में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों और यात्रियों को कायदे से जांचा गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मेटल डिटेक्टर की मदद से छानबीन की गई।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन रविवार को मुस्तैद दिखाई पड़ा। एसपी विनोद कुमार सिंह ने हाइवे के थानों और शहर पुलिस को खास तौर पर चौकसी बरतने के आदेश दिये हैं।

सीओ सिटी आरके वर्मा और कोतवाल केके यादव के दिशा निर्देश पर पुलिस टीमें होटलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने होटल में रुकने वालों से पूछताछ की।

होटल संचालकों को निर्देश दिये किये आईडी प्रूफ सही जांच पड़ताल के बाद लोगों को कमरे दिये जायें। किसी संदिग्ध के आने पर फौरन पुलिस को सूचना दी जाये। हाइवे के ढाबों और बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।
विज्ञापन


एलआईयू और सर्विलांस टीम को भी सुरागकसी में लगाया गया है। इधर, शहर के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी महेश शर्मा और जीआरपी प्रभारी बृजेश यादव ने पूर्व संध्या पर चेकिंग अभियान चलाया है।

मेटल डिटेक्टर लगाकर यात्रियों के  सामान की तलाशी ली गई। यात्री औचक चेकिंग देखकर घबराते दिखाई पड़े। यात्रियों को किसी भी तरह आशंका पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने का एनाउंस किया जाता रहा।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाले समारोह को रंगीन बनाने के लिये ग्राउंड में रंगोली की छटा को बिखेरा गया। पुलिस लाइन के कर्मी कार्यक्रम की तैयारियां को अंतिम रूप देते दिखाई पड़े।

सीओ वंदना सिंह और प्रतिसार निरीक्षक डीके पंत की देखरेख में तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया। सीओ के दिशा निर्देशन पर महिला पुलिस कर्मियों की टीम ने कई बीघे के ग्राउंड को रंगोली से सजा संवार दिया।

पुलिस लाइन को गुब्बारों और झंडों से सजाया गया है। वहीं पुलिस कर्मियों की मौसम से जान सांसत में पड़ी दिखी। मौसम की गड़बड़ी से सारी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका बनी रही। सीओ ने बताया कि धूमधाम से पुलिस इस पर्व को मनायेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें