फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संविधान दिवस पर दिलाई एकता व अखंडता की शपथ

Tue, 26 Nov 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रट महात्मा गांधी सभागार में डीएम, एडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना। डीएम रविंद्र सिंह ने आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस की प्रस्तावना का पाठन कर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

26 नवंबर मंगलवार को मनाए जाने वाले संविधान दिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन भी किया। इस मौके पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी व धीरेंद्र प्रताप के साथ समस्त कलक्ट्रेट स्टाफ मौजूद रहा।
विकास भवन सभागार में सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता व समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पाठ का वाचन कर संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वारिष्ठ कोषागार योगेंद्र पांडेय, अपर उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-

माल्यार्पण कर मनाया गया संविधान दिवस
फतेहपुर। मंगलवार को संविधान दिवस पर तेलियानी ब्लाक के सकत हिम्मतपुर में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मिशन भारत की जिला इकाई ने संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डॉ. महेंद्र कुमार गौतम ने बाबा साहब की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम, रामादेवी एडवोकेट, शकुंतला बौद्ध, श्रीमती बौद्ध, सावित्री बौद्ध, बाबूराम सिंह गौतम, आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-
धाता। नगर पंचायत परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस पर गोष्ठी समेत कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए उन्हें नमन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने संविधान की शपथ दिलाई। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर एकता और अखंडता पर बल दिया। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, मोहम्मद कलीम, गुलाब सिंह, अजीत चांसलर समेत नगर पंचायत के सभी कर्मचारी व सभासद उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें