फतेहपुर। दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक के धमकी देकर ससुरालयों ने पीट कर घर से निकाल दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पानी मोहल्ला निवासी आलिया फिरदौस उसका निकाह 17 सितंबर 2023 को बाकरगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहनवाज के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि पति, सास, ननद रजिया, देवर रिजवान, खाला फरजाना बेगम दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली गलौज पर मारपीट करते। पति ने मारपीट करके तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। (संवाद)