फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ के बकाये पर छह पट्टाधारकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग खदानों के पट्टाधारक हर साल विभाग को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। विभाग नोटिस और आरसी काटने के अलावा कुछ नहीं कर पाता है। बाद में घूम फिरकर वही पट्टाधारक दूसरी फर्म के नाम पर नए टेंडर भी ले लेते हैं और फिर विभागीय अधिकारियों की मौन सहमति से मौरंग की लूट मचाते हैं। करीब चार करोड़ के बकाये पर खनन विभाग ने छह पट्टधारकों को नोटिस जारी की है। 15 दिन में रकम जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से मौरंग घाटों का संचालन होना था। बाढ़ की वजह से घाट संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इन खदान संचालकों ने बड़े ही शातिर तरीके से घाटों के संचालक के अंतिम महीनों मई, जून की किस्तें जमा नहीं की है। जून के बाद मानसून सत्र में घाट बंद हो गए। उसके बाद कौन पूछने वाला। छह मौरंग घाटों के पट्टेधारकों का इस तरह से विभाग पर करीब चार करोड़ की रकम बकाया हो गई है। पिछले साल भी विभाग को करीब पांच करोड़ का बकाया पट्टेधारकों पर रहा है। पट्टेधारकों के खिलाफ विभाग ने आरसी जारी की थी। पट्टेधारक हाईकोर्ट चले गए। मामला लंबित चल रहा है। खनन निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पट्टेधारकों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी की गई है। नोटिस का समय पूरा होने के बाद आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- बिंदकी तहसील की बारा मौरंग खदान
- सदर की अढ़ावल- एक नंबर
- सदर की अढ़ावल कंपोजिट
- सदर की अढ़ावल-11
- खागा तहसील की रानीपुर-टू
- खागा तहसील की सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें