फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिपाही की खुदकुशी के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाने में फंदे से लटक खुदकुशी करने वाली महिला सिपाही प्रियंका सरोज के आरोपियों का पांच दिन बाद सुराग नहीं लग सका। पुलिस जौनपुर व वाराणसी में दबिश दे रही हैं। कुछ नजदीकियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाने में तैनात प्रियंंका का 17 अगस्त की रात कमरे में फंदे से शव लटकता मिला था। उसके पिता ने बड़े बेटे अमिताभ के साले डा. चंदन सरोज, उसकी मां हीरामती, बहन सोनम, मौसी संगीता, साथी करन व अजीत के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में रवाना टीमों ने सिपाही के भाई विनीत से कई रिश्तेदाराें के मोबाइल नंबर जुटाए है। आरोपियों में सभी के मोबाइल नंबर बंद हैं। घरों में ताले लटकते मिले हैं। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें