फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नर्सिंग होम बनवाने को मृतक सिपाही प्रियंका ने तीन लाख दिए थे उधार

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाने में फंदे से लटक खुदकुशी करने वाली महिला सिपाही प्रियंका सरोज को झांसा देकर रिश्तेदार डॉ. चंदन सरोज ने तीन लाख रुपये उधार ले रखा था। रुपये मांगने पर सिपाही को डॉक्टर प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

17 अगस्त की रात को प्रियंंका का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला था। उसके पिता ने बड़े बेटे अमिताभ के साले डॉ. चंदन सरोज , उसकी मां हीरामती, बहन सोनम, मौसी संगीता, साथी करन व अजीत के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सिपाही के भाई विनीत ने बताया कि कुछ माह पहले तीन लाख रुपये का लोन लिया था। डाक्टर ने वाराणसी में बनवा रहे नर्सिंग होम के लिए लोन की रकम ली थी। रकम कुछ दिन में लौटाने का वादा किया था। प्रियंका की शादी रेलवे कर्मी के साथ 18 नवंबर को होनी थी। प्रियंका के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसे वेतन से घरेलू खर्च में भी सहयोग करना पड़ता था। वेतन से ही लोन की किस्त कट रही थी। शादी खर्च का भी तनाव बढ़ गया था। रुपये मांगने पर चंदन टाल-मटोल करता था, इससे प्रियंका परेशान थी। उधर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जौनपुर डाक्टर चंदन के गांव पिंडारी पहुंची। घर में ताला लटकता मिला है। पुलिस दबिश देने वाराणसी को रवाना हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें