फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छत पर सो रही छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात छत पर सो रही छात्रा से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक का साथी तमंचा लेकर मौजूद रहा। किशोरी का शोर सुनकर मां की नींद खुली। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पीटकर पुलिस को सुपुर्द किया।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। वह बेटी के साथ छत पर सो रही थी। पड़ोस का ही रहने वाला अपने दोस्त लालमन के साथ उसकी छत पर चढ़ आया। मुंह दबाकर बेटी के साथ रामेंद्र दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह बेटी ने शोर मचाया। चीखने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने रामेंद्र को पकड़ लिया। उसका दोस्त लालमन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
छात्रा ने बताया कि आरोपी रामेंद्र का दोस्त लालमन तमंचा लिए खड़ा था। शोर मचाने पर उसने गोली मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी को पकड़े जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें आरोपी को पीड़ित की मां पकड़े है। वह पुलिस को बुलाने की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें