फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन में जल्द तैनात होगा होमगार्ड

Wed, 11 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नारी निकेतन में निराश्रित, प्रताड़ित समेत अन्य मजलूम लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए जल्द एक होमगार्ड मुहैया कराया जाएगा। डीएम राजीव रौतेला ने नारी निकेतन की सुरक्षा संबंधी मांग को जायज मानते हुए एसपी राजीव मेहरोत्रा से बात की। इसके बाद नारी निकेतन में एक होमगार्ड की तैनाती का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन


नारी निकेतन में रहने वाली 20 युवतियों के बीच दीपावली की खुशियां शेयर करने पहुंचे डीएम ने सेवाओं का जायजा लिया। खासकर खानपान  पर फोकस रखते हुए नारी निकेतन का संचालन कर रही स्वामी धर्मानंद सेवा शिक्षा समिति से और भी अच्छा खिलाने पर जोर दिया। डीएम ने युवतियों से उनकी अभिरुचि भी जानने का प्रयास किया। एसपी ने जल्द ही एक होमगार्ड की तैनाती हो कहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें