फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा फूड पार्क और सीवर लाइन जल्द- साध्वी

Wed, 11 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली पर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जिले को मेगा फूड पार्क और सीवर लाइन योजना का लाभ जल्द ही मिलेगा। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि जिले में मेगा फूड पार्क के निर्माण के लिए बाबा रामदेव और आचार्य बाल कृ ष्ण से मुलाकात कर चुके हैं। जिले में डेढ़ सौ बीघे जमीन की तलाश की जा रही है। मेगा फूड बनने के बाद किसानों को फलों और सब्जियों को औने पौने दामों में नहीं बेचना पड़ेगा। कहा कि सीवर लाइन योजना को चालू करने के लिए शहरी विकास मंत्री वेकैनाय नायडू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल चुके हैं। जल्द से काम शुरू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान शिव प्रताप सिंह, कुलदीप भदौरिया समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें