फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना से सटे नाले में नहाने को कूदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। दादा के साथ बकरी चराने निकले एक बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। नाला यमुना से लगा हुआ है और वर्तमान में बाढ़ के चलते इसमें काफी पानी है। दो घंटे बाद पानी से बालक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

जाफरगंज थानाक्षेत्र के नयागंज निवासी कालीचरन किसान हैं। उनका बेटा अनिकेत (11) अपने दादा गुरूप्रसाद निषाद के साथ सुबह बकरी चराने के लिए निकला था। दादा पीछे चल रहे थे, जबकि अनिकेत बकरियों के साथ आगे जा रहा था। वह जमरौली व बिंदौर गांव के बीच बने नाले के पास पहुंचा और नहाने के लिए कूद गया।
गहराई में जाने से वह डूब गया। कुछ देर बात जब गुरुप्रसाद वहां पहुंचे तो अनिकेत की चप्पल व बकरियां मिलीं तो उन्होंने शोर कर मल्लाहों को बुलाया। खोजबीन के बाद उसका शव मिला। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनिकेत चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें