फाइल फोटो-22-जीतू सिंह परिहार। स्रोत: परिजन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा-टांडा हाईवे पर बैलाही बाजार के पास शुक्रवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक चला रहा युवक डंपर के अगले हिस्से में फंस गया। चालक उसे करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद वह डंपर से कुचल गया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के प्रताप नगर मोहल्ला निवासी जीतू सिंह परिहार (32) दोस्त परेठी गांव निवासी अनुज अवस्थी (30) के साथ बाइक से बहुआ बाजार से घर लौट रहे थे। बैलाही बाजार के पास बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे डंपर ने ओवरटेक करते समय बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
जीतू डंपर के अगले हिस्से में फंस गए और चालक उन्हें करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद डंपर से कुचलने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को निजी जीप से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने जीतू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनुज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। जीतू परिवार के इकलौते बेटे थे। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
फाइल फोटो-22-जीतू सिंह परिहार। स्रोत: परिजन
फाइल फोटो-22-जीतू सिंह परिहार। स्रोत: परिजन
फाइल फोटो-22-जीतू सिंह परिहार। स्रोत: परिजन