फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समूह की महिलाओं को आय बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। ब्लॉक सभागार में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ सीडीओ पवन कुमार मीना ने शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने महिलाओं को आजीविका के साधन मजबूत बनाने और आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने समूहों के कामकाज और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से कहा कि मेहनत, आपसी सहयोग और नए अवसरों से समूहों की आय बढ़ाई जा सकती है। डीसी एनआरएलएम अरुण कुमार ने भी आजीविका सुधार के लिए लगातार प्रयास पर जोर दिया।
इसके बाद सीडीओ ने रानी तालाब का निरीक्षण कर उसकी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब का रकबा करीब 11 बीघा है। राजस्व विभाग पर चार बीघा जमीन किसी व्यक्ति को आवंटित करने का आरोप है। इस जानकारी के बाद तालाब की जमीन को लेकर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें