फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मातृ दिवस पर माताओं ने बिखेरा जलवा, बच्चों के लिए बनीं प्रेरणा

Sun, 12 May 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिक्षण संस्थाओं में मातृ दिवस की धूम रही। बच्चों की माताओं ने संगीत के साथ डांस कर जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में रविवार को मातृ दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय की डायरेक्टर इंजी. प्राची श्रीवास्तव, व्यवस्थापक संजय श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर रोली अक्षत लगाकर अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महेंद्र का गीत मेरी मां कर्णप्रिय रहा। कक्षा तीन की अंशिका की मां अर्चना द्विवेदी, कक्षा पांच की शिवन्या की मां रश्मि ने नृत्य प्रस्तुत किया।
सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में भी मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने मातृ शक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक नितीश कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में भी मातृ दिवस की धूम रही। मुख्य अतिथि कुसुम पटेल के साथ डॉ. आरपी सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ. जवाहर लाल, प्रियंका सिंह, डॉ. प्रतीक पटेल, डॉ. नितिका पटेल मौजूद रहे। चेयरमैन डॉ. अशोक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने अपना संपूर्ण जीवन मरीजों और दीनदुखियों की सेवा में समर्पित कर दिया। मरीजों की सेवा करते हुए वह खुद भी बीमार हो गई थीं, लेकिन उन्होंने अपना सेवाकार्य नहीं छोड़ा। उनका जन्मदिन अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के रूप मनाया जाता है। इस मौके पर रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर श्री रूपेश दुबे, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. पद्मालया दास चौधरी आदि मौजूद रहीं।
.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें