फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरइरादतन हत्या में मां-बेटा जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने मां-बेटा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपी रिश्ते में मृतक के भाभी और भतीजा हैं।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी सुघर सिंह उर्फ सूर्यपाल सिंह (45) पर बंटवारे के विवाद में 14 मार्च को हमला हुआ था। परिजनों का आरोप है कि भाई शोभा सिंह, भतीजे ऋषिराज, शशिराज, शुभम, भाभी अर्चना ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया था।
घायल सुघर की कानपुर एक नर्सिंग होम में 17 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर बलवा, जानलेवा हमला, छेड़खानी, मारपीट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना में अब तक फरार रहीं अर्चना देवी और ऋषिराज को मेवली गांव से गिरफ्तार किया। इसके पहले 22 मार्च को शशिराज सिंह और शुभम सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि अब केवल शोभा सिंह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें