फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अंबेडकरनगर के युवक की खुदकुशी में मां और बेटियों को भेजा जेल

विज्ञापन
फाइल फोटो-22-मोहम्मद अकमल। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। अंबेडकरनगर के युवक की हत्या की प्राथमिकी आत्महत्या में बदलने के बाद मां और दो बेटियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। जांच में पता लगा कि युवक को झांसा देकर नोएडा से बुलाने के बाद शादी का दबाव बना रहे थे। युवक को शक था कि प्रेमिका किसी और से भी बातचीत करती है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर हड़वा निवासी मोहम्मद अकमल (30) गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। बकेवर थाने के शकूराबाद की रहने वाली प्रेमिका बीएससी की छात्रा तहजीब उर्फ खुशबू के बुलावे पर तीन अगस्त की रात उसके घर पहुंचा था।
खुशबू ने मां की बीमारी का झांसा देकर बुलाया था। चार अगस्त को खुशबू के पिता की सिलाई की दुकान में फंदे से अकमल का शव लटका मिला था। भाई अमजद खान की तहरीर पर पुलिस ने तहजीब, उसके पिता शफीक, मां रशीदा, बहन सूफिया बेगम पत्नी माजिद अहमद निवासी पीली कोठी कानपुर, सिपाही भाई नफीस और खुर्शीद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी नफीस प्रयागराज में तैनात है।
विज्ञापन

विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी को आत्महत्या में बदला। इसके बाद तहजीब, उसकी मां रशीदा व बहन सूफिया को सोमवार सुबह घर से गिरफ्तार किया। रशीदा पर 2006 में मारपीट की भी प्राथमिकी दर्ज थी।
थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना की जा रही है। अकमल शादी नहीं करना चाहता था। आरोपियों ने इस बात पर उसे पीटा और बंधक बनाया। आहत होकर वह फंदे से लटक गया।

तीन अगस्त को अकमल के गांव पहुंचे थे परिजन
पुलिस ने बताया कि खुशबू बीएससी के बाद वकालत की पढ़ाई करना चाहती थी। उसके परिजन प्रेम प्रसंग के बारे में परिजन जान चुके थे। पूर्व में दोनों एक-दूसरे से पांच से छह बार मुलाकात भी कर चुके थे। इसी वजह से खुशबू के परिजन शादी करना चाह रहे थे। अकमल और उसके घरवालों की जानकारी के जुटाने के लिए तीन अगस्त को युवक के गांव खुशबू के दो परिजन पहुंचे थे। गांव में कहीं देसी मुर्गा खरीदने के बहाने तो किसी से पानी टंकी निर्माण के कर्मचारी बनकर पूछताछ करते रहे। अकमल के घर भी मुर्गा खरीदने का झांसा देकर पहुंचे थे।

सऊदी में सूफिया का पति, अनबन पर मायके में रहती
सूफिया बेगम का पति माजिद अहमद सऊदी अरब में रहता है। सूफिया की शादी कानपुर पीली कोठी इलाके में हुई थी। ससुराल में सूफिया की जो जेठानी है वह रिश्ते में मौसी भी लगती है। जेठानी से विवाद के चलते अक्सर सूफिया मायके शकूराबाद में ही रहती है।

दुकान में रस्सी का कहां से आई
अकमल के भाई अमजद ने बताया कि भाई की हत्या की गई है। दुकान में भाई को बंधक बनाए थे। यहां रस्सी कैसे आई। भाई की मौत से पहले दो बार उसके ही फोन व्हाट्सएप कॉल उन्हें चार अगस्त की दोपहर 11 बजे के आसपास की गई। कॉल पर कहा गया जल्दी आ जाओ, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहना।

फाइल फोटो-22-मोहम्मद अकमल। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें