फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: समाधान दिवस पर 75 प्रतिशत से ज्यादा का मौके पर नहीं हल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को डीएम और एसपी ने 170 शिकायतें सुनीं। इसमें तीन का मौके पर तत्काल समाधान किया गया है। 167 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए। शिकायतों में राजस्व और कब्जे से जुड़ी शिकायतें अधिक रहीं।
विज्ञापन

बिंदकी के तहसील सभागार कक्ष में डीएम रविंद्र सिंह और एसपी धवल जायसवाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिले के आलाधिकारी से शिकायत करने लोगों की लंबी लाइन लग गई। पुरानी बिंदकी निवासी शिकायतकर्ता मो. इमरान ने बताया कि सार्वजनिक तालाबी भूमि गाटा संख्या 235 पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया है। डीएम ने तहसीलदार व ईओ को संयुक्त जांच कर तालाबी रकबे को चिह्नित कराकर अवैध कब्जाधारकों पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह चांदपुर भिखनीपुर निवासी रामसागर ने शिकायत किया कि हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए एक व्यक्ति गलत वरासत दर्ज करा खेत बेचने के फिराक में है। डीएम ने एसडीएम को न्यायालय के आदेश आने तक खेत विक्रय पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस बीच उन्होंने सामाजिक पेंशन, वृद्धा, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग का प्रत्येक समाधान दिवस पर एक स्टाल लगाए जाने के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों में राजस्व अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करें। समाधान दिवस में शिकायत सुनने के बाद दोपहर एक बजे दोनों अधिकारी अन्य कार्यक्रम में शिरकत को निकले। इसके बाद एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें