फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल: लावारिश बैग देख हरकत में आए जवान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में मार्क ड्रिल करते रेलवे पुलिस के जवान - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर में दुुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली के मद्देनजर शनिवार को रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल हुई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से पूरे स्टेशन को खंगाला। बम की सूचना पर एक लावारिस बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन के मद्देनजर रेलवे की पुलिस ने दोपहर रेलवे स्टेशन में सघन चेकिंग की। जीआरपी थानेदार अरविंद कुमार व आरपीएफ थानेदार प्रवीण कुमार की टीम ने जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस व नंदन कानन एक्सप्रेस के कई कूपे खंगाले। अचानक रेलवे पुलिस के तलाशी शुरू करने से मुसाफिरों में हड़कंप मच गया।
कॉमन हॉल में एक लावारिस बैग की तलाशी ली गई। साथ ही बम नष्ट करने का भी रिहर्सल किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल का मकसद आपदा प्रबंधन से वाकिफ होना रहा। एक घंटे के इस रिहर्सल में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने विस्फोटक मिलने की दशा में क्या करें, यात्रियों को कैसे सुरक्षित रखें आदि का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें