फतेहपुर में कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में सबसे जिला कारागार है। अब तक जिस तरह एकमुश्त यहां से कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। उससे जेल के बंदियों और कैदियों के साथ जेल कर्मी और उनके परिजन सहम गए हैं।
हालात यह है कि अभी तक एक चौथाई बंदी और कैदी संक्रमित हो चुके हैं। जो हालात बन पड़े हैं। उससे हाल फिलहाल कारागार का संक्रमणमुक्त किया जाना नामुमकिन सा है। एक अक्तूबर से 16 अक्तूबर के मध्य तक जेल में 287 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं।
जिले में शुक्रवार तक 2675 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिसमें अभी तक जो मामले सामने आए हैं। उनमें सामाजिक संक्रमण की गाज जिला कारागार में ही गिरी है। चालू महीने के गुजरे 16 दिन की अवधि में जेल के अंदर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले निकल कर सामने आए। एक अक्तूबर को कारागार के 44 लोग संक्रमित पाए गए थे। दो अक्तूबर को 32 नए मामले निकल आए।
तीन दिन तक जेल से कोई संक्रमित नहीं निकला लेकिन पांच अक्तूबर को 45 कोरोना मरीज निकल आए। छह अक्तूबर को कारागार में संक्रमण की मार और ज्यादा हुई। इस दिन 60 के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सात अक्तूबर को जेल के 28 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। नौ अक्तूबर को 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
16 अक्तूबर को 65 बंदी और कैदी कोरोना पॉजिटिव हो गए। चूंकि इस जेल में मौजूदा वक्त सवा 12 सौ के आसपास बंदी और कैदी बंद हैं। इस लिहाज से एक चौथाई को कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।