फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उकाथू बिजली उपकेंद्र के पीछे मिला गायब ट्रैक्टर

विज्ञापन
फोटो-32-उकाथू गांव में लावारिश हालत में मिला था ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
खागा। राधानगर थाना क्षेत्र से गायब ट्रैक्टर बुधवार को खागा कोतवाली के उकाथू गांव में बिजली उपकेंद्र के पीछे मिला है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामी को सूचना दी। पुलिस जांच में किस्तों के बकाया का विवाद मान रही है। राधानगर पुलिस ट्रैक्टर को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के उकाथू गांव में बिजली उपकेंद्र के पीछे सुबह के समय लोगों ने ट्रैक्टर खड़ा मिला। ट्रैक्टर चोरी का होने की शंका पर फोटो भी वायरल हुए। इसकी जानकारी मिलने पर एसआई सौरभ सरोज मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर की जांच कर चेसिस नंबर के आधार पर पुलिस ने राधानगर निवासी आशीष तिवारी को फोन किया। आशीष से पता चला कि ट्रैक्टर मंगलवार से गायब है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आशीष तिवारी ने ट्रैक्टर की किस्त नहीं जमा की गई है।
फाइनेंस कंपनी से विवाद की ऑनलाइन शिकायत (आईजीआरएस पोर्टल) की गई है। कंपनी ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेने जा रही थी। एसआई सौरभ सरोज ने बताया कि फिलहाल मामला किस्तों के विवाद से जुड़ा लग रहा है। राधानगर पुलिस जांच कर आगे कार्रवाई करेगी। राधानगर प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें