फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल के सामूहिक कुकर्म के बाद ने बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल के बच्चे के साथ चार लड़कों ने कुकर्म किया। घटना का वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि बच्चे के साथ पहले भी कुकर्म किया था। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को धमकाया भी है। पुलिस ने आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बच्चे की मां का आरोप है कि 24 जुलाई को बच्चा खेलने गया था। तभी गांव स्थित सरकारी स्कूल के शौचालय में चार लड़कों ने उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटने पर बच्चे की हालत बिगड़ी हुई थी। बच्चे ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि पहले भी आरोपियों में एक लड़के ने बच्चे के साथ कुकर्म किया था और इसका वीडियो
बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। 25 जुलाई को गांव में पंचायत हुई। जहां आरोपियों के परिजनों ने लड़कों को डांटने के बजाय उन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मामले की एसपी से शिकायत की गई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया चार आरोपियों के खिलाफ कुकर्म और चार लोगों के खिलाफ धमकी, गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें