फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध मौरंग मंडियों को खान अधिकारी करते रहे नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/खागा। मौरंग खदानों में अवैध खनन, बगैर रवन्ना से मौरंग की ढुलाई, खदानों से ही वाहनों में ओवरलोडिंग की शिकायतों को दरकिनार करने वाले खान अधिकारी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। खागा में दो स्थानों पर लगने वाली विशाल अवैध मौरंग मंडी पर विभाग ने कभी नजर नहीं दौड़ाई और शिकायतों को भी अनदेखा करते रहे। परिणाम यह रहा कि अवैध मंडी दिन दूनी रात चौगुनी फलती-फूलती रही।
विज्ञापन

खागा के नौबस्ता रोड पर खाली पड़े मैदान में अवैध मौरंग मंडी का संचालन होता है। इसके साथ ही नौबस्ता रोड से चंद कदम दूरी पर हाईवे किनारे गायत्री माता मंदिर वाली रोड पर भी इसी तरह से मौरंग मंडी का संचालन खुलेआम होता है। यहां पर ट्रक, ट्रैक्टर मालिक मौरंग की ढुलाई करके लाते हैं और गाड़ियों को खड़ी कर देते हैं। इसके बाद मौरंग मंडी लगाने वाले संचालकों के हिसाब से मौरंग का दाम लगाकर भाव तय कर दिया जाता है और ग्राहकों को उसी दाम पर मौरंग दी जाती है। इसमें ट्रक व ट्रैक्टर मालिकों से पैसा वसूल किया जाता है। जिसका परिणाम यह होता है कि मौरंग अधिक दाम पर बिकती है। सूत्रों के अनुसार यहां बिकने वाली अधिकांश मौरंग खदान से बिना रवन्ना के आती है। ट्रक चालक मौरंग को यहीं पर बिना किसी लाइसेंस के डंप भी करता है। इस अवैध कार्य पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की नजरअंदाजी अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को आशीर्वाद की तरह मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें