फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्वास्थ्य सेवाओं में बदहाली कैसे लाएगी परिवार में खुशहाली...

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच सही स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीण इलाकों की गर्भवती महिलाएं झोलाछाप के भरोसे इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रसव सुविधाओं की स्थिति और भी चिंताजनक है। जहां वर्ष 2024 में मार्च में 66, अप्रैल में 51 व मई में 41 प्रसव दर्ज किए गए थे। वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा गिरकर मार्च में 14, अप्रैल में 11 व मई में भी 14 प्रसव तक ही सीमित रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी में केवल एक स्टाफ नर्स के भरोसे प्रसव जैसी गंभीर सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इससे अक्सर गर्भवती महिलाओं को हरदों व फतेहपुर के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है। इस कारण क्षेत्र की महिलाओं को समय पर समुचित चिकित्सा नहीं मिल पा रही है और वह मजबूरीवश महंगे प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेने को विवश हैं।
सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि ने बताया कि सीएचसी खखरेरू में बच्चों की जन्म दर में हो रही गिरावट को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही यहां अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की तैनाती की जाएगी। इससे न केवल प्रसव दर में सुधार होगा, बल्कि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें