फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी कालेज की टीम ने कबड्डी में रोहतक की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हरियाणा के रोहतक में हो रही अंतरराज्यीय विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना पहला मैच प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की टीम ने जीत लिया। इस टीम का नेतृत्व शहर के महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय शांतिनगर के बीए तृतीय वर्ष के छात्र घनश्याम पाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की तरफ से महाविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम ने अपना पहला मैच बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के साथ खेला। टीम ने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय को 41-23 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह ने टीम की सफलता पर खुशी जताई। कहा कि उनके विद्यालय की टीम को अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की टीम में खेलने का मौका मिला है। पहला मैच जीतने में सफलता भी प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें