फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मीटर रीडिंग फर्म स्टर्लिंग ने कर्मियों का तीन करोड़ हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मीटर रीडिंग का टेंडर लेने वाली फर्म कर्मियों के वेतन और ईपीएफ का करीब तीन करोड़ रुपया हड़प कर भाग निकली है। कंपनी 30 जून को विभाग में सरेंडर करने के बाद चली गई। कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सर्किल इंचार्ज की ओर से कंपनी के प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिला विंध्याचल थाने के विरोही निवासी यशवर्धन सिंह मीटर रीडिंग एजेंसी स्टर्लिंग के सर्किल इंचार्ज हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सादीपुर इलाके में कार्यालय से काम का संचालन करते थे। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनंतराम रेड्डी हैं। कंपनी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के लिए काम करती थी। उनके अंडर में कंपनी के लिए शहर में 248 मीटर रीडर काम करते थे। कंपनी की ओर से 30 जून को बिजली विभाग में काम बंद करने का अनुबंध खत्म कर दिया गया। कर्मियों का वेतन और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया। पत्राचार पर कोई जवाब नहीं दिया गया। कर्मियों का पिछले 32 माह का ईपीएफ और जुलाई से पिछले चार माह का वेतन कंपनी के प्रबंध निदेशक ने हड़पा है। करीब तीन करोड़ की रकम गबन की गई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें