फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच लाख के जेवर लेकर गई महिला ने रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। ससुराल से पांच लाख के जेवर लेकर गई महिला ने चोरी छिपे दूसरी शादी रचा ली। मामले में पति ने पत्नी के खिलाफ कोर्ट के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करचलपुर गांव निवासी विवेक सिंह की शादी 16 फरवरी 2022 को चांदपुर थाने के दपसौरा निवासी विपिन सिंह की पुत्री आरती देवी के साथ हुई थी। विवेक ने एफआईआर में बताया कि पिता नरायण सिंह ने शादी के समय पत्नी को उपहार स्वरूप पांच लाख कीमत के जेवरात दिए थे। उसकी पत्नी नौ मई 2022 को भतीजी की शादी में सारे जेवरात लेकर मायके गई थी। इसके बाद घर नहीं आई। कई बार विदाई कराने पहुंचा, फिर भी नहीं आई। पत्नी ने चोरी छिपे चार नवंबर 2022 को कानपुर नौबस्ता हंसपुरम के रहने वाले एक युवक से बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली। थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें