फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, दो वृद्धों की मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में आग तापते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गलनभरी ठंड में दिन की चटख धूप बेअसर रही। लोग बुधवार को दिनभर ठंड से कांपते दिखे। वृद्ध व बच्चे आग के पास बैठे रहे। ठंड के कहर से गरीब और किसान भी परेशान दिखाई दिए। दोपहर की चटख धूप में किसान फसलों की देखभाल के लिए खेतों की ओर निकले। ठंड से दो वृद्धों की मौत हो गई।
विज्ञापन



दो दिन पहले हुई रिमझिम बारिश के बाद ठंड की प्रचंडता बढ़ गई है। सुबह देर तक लोग बिस्तर में दुबके रहे। सूरज निकलते ही लोग धूप का मजा लेने के लिए बाहर निकले, लेकिन बर्फीली हवाओं से लोगाें को राहत नहीं मिली। धूप से अधिक बंद कमरे में लोगाें ने राहत महसूस की। कचहरी में आए वादी भी ठिठुरते रहे।

सर्दी के प्रकोप से शाम को शहर के बाजार में भी जल्दी सन्नाटा पसर गया। व्यापारी दुकानें बंद कर घरों में दुबक गए। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार महाजनी गली मुहल्ला निवारी सतीश निगम (60) दोपहर को छत पर मिट्टी चढ़ा रहे थे। तभी अचानक ठंड लग गई और गिर गए। छत से नीचे लाते ही उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार बकेवर क्षेत्र के लच्छीखेड़ा निवासी दुर्गा प्रसाद (50) मंगलवार की शाम को खेतों की ओर गए थे। घर लौटते समय ठंड से कांपने लगे। परिजनों ने उन्हें आग तपाई। राहत न मिलने पर एक नर्सिंग होम में इलाज करा कर घर ले आए। रात में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें