फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन से बरामद किशोरी को परिजनों को सौंपा

Wed, 11 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
स्टेशन से बरामद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करते आरपीएफ कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से बरामद किशोरी को आरपीएफ ने मंगलवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। घरवालों से मिलकर किशोरी की खुशी देखते ही बनती थी। किशोरी के पास से मिले एक विजिटिंग कार्ड में लिखे मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन



आरपीएफ प्रभारी रामबहादुर ने बताया कि सोमवार को एसआई लाल प्रताप यादव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी स्टेशन में सीमा ओराव (17) बिना टिकट के मिली। पूछताछ पर उसने झारखंड प्रांत के जिला रांची गांव फूलपुर का पता बताया।

वह चाचा के साथ हरियाणा प्रांत के गुड़गांव में रहती है। पांच दिन पहले दिल्ली स्टेशन से बिछड़ गई थी। बताया कि चाचा की पहचान पत्र के साथ मिलान कर किशोरी को चाचा मुकेश ओराव के सुपुर्द किया गया है। गवाह के तौर पर हरियाणा गुड़गांव के अमित मजुमदार साथ में रहे। इनके भी पहचान पत्र की फोटो कॉपी जमा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें