फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मानसिक बीमार किशोरी से ग्रामीण ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। जंगल में मवेशी चराने गई मानसिक बीमार किशोरी के साथ ग्रामीणों ने दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय मानसिक बीमार किशोरी प्रतिदिन जंगल में मवेशी चराने जाती थी। गांव का 52 वर्षीय बसंतलाल लोधी उर्फ बुद्धा भी जंगल जाता है। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ रविवार को जंगल में दुष्कर्म किया। यह हरकत उसने तीन दिन तक की।
किशोरी की बुधवार को हालत बिगड़ गई। परिजन की पूछताछ पर किशोरी ने आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने घटना की बृहस्पतिवार को तहरीर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी बसंत लाल लोधी उर्फ बुद्धा के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें