फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आफिस पहुंच एडीजी ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
पुलिस आफिस में जनसुनवाई करते अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंचे। उन्होंने पीआरओ सेल की व्यवस्था देखी और अभिलेख भी चेक किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

कुछ शिकायतों पर वायरलेस के जरिए थानाध्यक्षों को इसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि थानेदार हर समस्या को निस्तारित कराएं और शिकायतकर्ता का फीडबैक जरूर हासिल करें। इसके लिए एक कर्मचारी को जिम्मेदारी दी जाए जो शिकायतकर्ता को फोन करके निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं, इसकी जानकारी करें।
इस दौरान शिकायत प्रकोष्ठ में कर्मचारियों की मेहनत देखकर उन्हें एक हजार रुपये का पुरस्कार उत्साहवर्धन के लिए दिया गया। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें