फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी लदा ट्रक पलटा, चालक, खलासी घायल.

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद खंती में पलटा ट्रक। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर भी अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव में काली माता मंदिर के पास बांदा- टांडा हाईवे पर बुधवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र रैदास (32) पुत्र लोधी व उसका साथी सुरेंद्र रैदास (30) पुत्र होरीलाल रैदास निवासी सिधांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार बहुआ कस्बे से बाजार करके गांव लौट रहे थे, जबकि डंपर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा था।
पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई है।
मृतक की पत्नी उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक 2 माह की पुत्री है। सुरेंद्र मजदूरी करता था। वही गंभीर रूप से घायल डंपर चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बहुआ। तेज रफ्तार ट्रक गुरुवार तड़के अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसा। इससे चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्ते में दोनों साला-बहनोई भी लगते हैं।
ललौली थाने के मुत्तौर के समीप बांदा-टांडा हाईवे पर चालक को झपकी आने से गिट्टी भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में घुसकर पलट गया। इससे ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह (40) निवासी देवमई थाना मलवां और उसका साला खलासी अजय पाल सिंह भदैरिया (35) निवासी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें