फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का टीला धंसने से दादी-नातिन की मौत

विज्ञापन
पार्वती देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। खैरई गांव में सोमवार की सुबह मिट्टी खोदते समय टीला धंसने से वृद्धा व उसकी पौत्री की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि पौत्र जख्मी हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और शवों का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पार्वती (60) पत्नी इंद्रजीत लोधी, अपनी नातिन शलिनी (10) व नाती अभिषेक (8) के साथ सुबह गांव के बाहर तालाब किनारे टीले से मिट्टी खोद रही थी, अचानक टीला ढह गया। इसमें तीनों दब गए। थोड़ी देर बाद लोगों का ध्यान उधर गया तो शोरगुल होने लगा। गांव के और लोग भी वहां पहुंच गए और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।
पार्वती व शालिनी मौत हो गई थी जबकि घायल अभिषेक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर मिलने पर सीओ खागा संजय सिंह और इंस्पेक्टर जेपी शाही मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के साथ ही पूरे गांव के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें