चौडगरा। बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। वह बारिश के बीच खेत से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी अशोक सिंह (52) गुरुवार शाम बारिश के बीच घर लौट रहे थे, तभी वे एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर अशोक गंभीर रूप से झुलस गए।
इलाज के लिए कानपुर जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान खेती के अलावा एक विद्यालय की वैन भी चलाता था। बेटा कार्तिकेय सिंह (6) और एक बेटी कोमल (9) है। पति की मौत से पत्नी पप्पी सिंह भी बदहवास हो गई। (संवाद)
....................