फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादीशुदा युवक ने आठ वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। घर से निकली एक आठ वर्षीय बालिका के साथ शादीशुदा युवक पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। आरोपी ने दहशत में कांप रही बच्ची को पांच रुपये देकर शिकायत नहीं करने की बात कहा। सहमी बच्ची घर पहुंची तो मां ने उसकी हालत देखकर आपबीती पूछी। आपबीती सुनने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोतवाली में शनिवार शाम शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री अपनी बुआ को बुलाने पड़ोस में जा रही थी। रास्ते में एक युवक के घर के सामने पहुंची। उसने पुत्री को घर में सीढ़ी पकड़ाने की बात कहकर बुला लिया। आरोप है कि लड़की घर के अंदर गई। युवक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को पांच रुपये देकर घर भेज दिया। वह बोला कि घटना के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं देना। पुत्री की आपबीती सुनने के बाद महिला युवक के घर पहुंची। महिला से युवक पुलिस से शिकायत नहीं करने की मान-मनौव्वल करने लगा। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि बालिका के बयान की जांच कराई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें