फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो की टक्कर से लाइन मैन की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर में हाईवे के किनारे खड़े लाइनमैन को शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। दो लोगों को मामूली चोट आईं। पुलिस ने बुलेरो पकड़ी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी संतोष यादव (55) की छह माह पहले हुसैनगंज उपकेंद्र में लाइनमैन का स्थानांतरण हुआ था। वह करीब 15 साल से मलवां उपकेंद्र में तैनात थे। इसी वजह से परिवार के साथ मलवां में रहते थे। किसी काम से दोपहर को बाइक से निकले। सौंरा मोड़ पर पप्पू मिश्रा, जुनैर निवासी बरौरा के साथ खड़े होकर बातचीत करने लगे। तभी टैंकर की टक्कर से कानपुर की ओर से आ रही बुलेरो अनियंत्रित हो गई।
बुलेरो ने बाइक में बैठे लाइनमैन और पप्पू मिश्रा, जुनैर को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने संतोष यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया। लाइनमैन की पत्नी शांति देवी की आठ साल पहले मौत हो गई थी। उनके तीन बेटे रवि, राहुल, विपिन है। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि बुलेरो और चालक को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें