फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बच्ची की मौत, घटना से परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी में ननिहाल में मां के साथ बाजार से लौट रही सात साल की बच्ची को लोडर ने टक्कर मार दी। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनो में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी जाहिर सिंह की पत्नी पूनम बेटी यशी (7) को लेकर मायके मूंज का पुरवा गई थी। पूनम मायके से बेटी को लेकर शनिवार दोपहर बाजार करने बकेवर गई। बकेवर से ई-रिक्शा से मूंज का पुरवा मोड़ पर उतरी। बच्ची को लेकर सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार लोडर ने बच्ची को तेज टक्कर मार दी।
हादसे में पूनम बाल-बाल बच गईं। बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। चालक लोडर लेकर भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें