फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म, बांका से काट डालने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। एक युवती ने युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपी से उसे बांका से काटकर मार डालने की धमकी दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि गुरुवार की शाम उसके माता-पिता व भाई खेतों पर गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी और भाग गया। युवती ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले भी युवक ने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया था। तब लोकलाज के चलते उसने इसकी शिकायत नहीं की थी। शाम को पिता घर आए तो उसने आप बीती सुनाई। थाना प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह के मुताबिक घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें